चतरा में लूट के दौरान फायरिंग का 48 घंटे में खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार ; इस तरह खुला मास्टरमाइंड की चप्पल से राज
चतरा जिले की बशिष्ठनगर थाना पुलिस ने कस्तूरबा विद्यालय, प्रतापपुर मोड़ के पास हुई लूटपाट और फायरिंग की घटना का महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है।


Chatra Crime News: चतरा जिले की बशिष्ठनगर थाना पुलिस ने कस्तूरबा विद्यालय, प्रतापपुर मोड़ के पास हुई लूटपाट और फायरिंग की घटना का महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। 9 अगस्त को अपराधियों ने मोबाइल और सोने की चेन लूटने के दौरान फायरिंग की थी। SP के निर्देश पर DSP (मुख्यालय) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एक कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (24), पिता अजय दास, निवासी परासिया, थाना हंटरगंज; बीटु कुमार (18), पिता राजू दास, निवासी छोटकी जोरी, थाना बशिष्ठनगर और रोहित कुमार (18), पिता रामरतन भारती, निवासी करैलीबार, थाना बशिष्ठनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई Apache बाइक बरामद की है।
भागते वक्त छूटी चप्पल ने खोल दिया राज
इस पूरी कार्रवाई में एक दिलचस्प सुराग अपराधियों के मास्टरमाइंड अमित कुमार की चप्पल बनी। वारदात के बाद भागने के दौरान अमित की चप्पल मौके पर ही छूट गई थी। पुलिस ने इसी सुराग के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और आखिरकार उसकी पहचान पुख्ता करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
मास्टरमाइंड का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के मुताबिक, मामले का मुख्य आरोपी अमित कुमार पहले भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ हंटरगंज के अलावा बिहार के शेरघाटी में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गुमला : शराब के नशे में बेटे ने पिता को दिया धक्का, पत्थर से सिर टकराया और हो गई मौत

गुमला : पत्नी और एक माह के बच्चे से मिलने जा रहा था सूरज, रास्ते में ट्रक ने...







