रांची विश्वविद्यालय में सत्र विलंब पर छात्रों का प्रदर्शन
रांची विश्वविद्यालय में सत्र विलंब और अव्यवस्था के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों ने स्थायी एकेडमिक कैलेंडर और डिजिटल सुविधाओं की उठाई मांग

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय में छात्र संगठन एनएसयूआई के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था पटरी पर नहीं है और कई सत्र तय समय से पीछे चल रहे हैं.
प्रदर्शनकारियों के अनुसार 2023-26 और 2023-27 बैच की पढ़ाई और परीक्षाएं समय पर नहीं हो पा रही हैं, जिससे करियर और आगे की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. छात्रों ने मांग की कि विश्वविद्यालय ठोस और अंतिम एकेडमिक कैलेंडर जारी करे तथा परीक्षा की निश्चित तारीखें घोषित करें.
विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई संबद्ध कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. गर्ल्स कॉमन रूम, अद्यतन पुस्तकालय, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं हैं. साथ ही डिजिटल सुविधाओं को मजबूत करने की मांग भी उठाई गई. दूर-दराज जिलों से आने वाले छात्रों को सामान्य कार्यों के लिए भी रांची आना पड़ता है. ऐसे में ऑनलाइन चालान, ई-लाइब्रेरी, डिजिटल मार्कशीट और बेहतर रिसर्च सिस्टम लागू करने की जरूरत बताई गई.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CM हेमंत ने कहा - तपोवन मंदिर हमारी ऐतिहासिक धरोहर, देश- दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र

गिरिडीह में 21 थाने और ओपी में नए थाना प्रभारियों का हुआ तबादला







