गिरिडीह के जमुआ में जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर 2 पक्षों के बीच चला पथराव
गिरिडीह के जमुआ में दो पक्षों के बीच एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई और लाठियां चली. इससे कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं. मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया.

Giridih News: तीन महीने बाद गिरिडीह के जमुआ में जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर पथराव हुआ और खूब लाठियां चली. बता दें, यह पूरा मामला जमुआ थाना इलाके के घरोंजो का है जहां मंगलवार यानी आज (14 फरवरी 2026) सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गया.
जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन मामला देखते ही देखते बढ़ गया और मारपीट शुरू हुई और जमकर लाठियां चली. इस दौरान दोनों पक्ष के लोग एक-दूरे को विवादित जमीन से दूर भगाने का प्रयास करते हुए दिखे औ इसी बीच उन्होंने पथराव शुरु किया. इस बवाल में गांव में लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
इस घटना में कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए है. वहीं इस मामले की जानकारी जैसे ही जमुआ थाना पुलिस को मिली. पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराते हुए वहां से लोगों को भगाया. जिसके बाद माहौल सामान्य हुआ. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद का यह मामला दो समुदाय के बीच का था, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/ ललन राय
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आत्मरक्षा रक्षा के लिए तलवार और लाठी का प्रदर्शन करने वाली बच्चियों और युवतियों की गिरिडीह कुटुंब प्रबोधन ने किया सम्मानित

सहरसा में 13 वर्षीय नाबालिग से दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर केस दर्ज, 1 पुलिस हिरासत में







