क्लास में पढ़ाई के बीच करने लगे चाकूबाजी! स्कूल कैंपस में चाकू कैसे पहुंचा?
महाराजगंज के स्वामी कर्मदेव मध्य विद्यालय में दो छात्रों के बीच हुई घटना में कक्षा 6 का एक छात्र घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


महाराजगंज थाना क्षेत्र मुख्यालय से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना क्षेत्र मुख्यालय के स्वामी कर्मदेव मध्य विद्यालय में चाकुबाजी की घटना हुई है। घटना में एक मासूम को चाकू लगी है। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही महाराजगंज SDO अनिता सिंहा, एसडीपीओ अमन कुमार समेत थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद आनन फानन में पीड़ित छात्र को पुलिस की देख रेख में महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां उसका इलाज कराई गई।
कक्षा 7 के छात्र पर चाकू मारने का आरोप
पीड़ित की पहचान महाराजगंज शहर मुख्यालय के क्लास 6 के छात्र रिशु राज के रूप में हुई है। घटना बुधवार की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार चाकू से हमला करने वाला छात्र भी इसी विद्यालय के क्लास 7 का छात्र है। मामले की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
स्कूल में चाकू कैसे पहुंचा?
फिलहाल सबसे सबसे बड़ा सवाल यह है कि विद्यालय में क्लास प्राइड के दौरान छात्र स्कूल कैंपस में चाकू लेकर कैसे पहुंचे, घटना के दौरान विद्यालय के शिक्षक कहा थे और क्या कर रहे थे, यह अपने आप भी एक बड़ा सवाल है। फिलहाल महाराजगंज पुलिस प्रशासन के देखरेख में पीड़ित छात्र की इलाज चल रही है, और पुलिस पूरे घटना कर्म की पता लगाने लगी हुई है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्र के कागजात को लेकर विधायक प्रफुल्ल मांझी ने किया फोन, वायरल ऑडियो से मची हलचल

फोटो खिंचवाई और चले गए? चकिया की तिरंगा यात्रा में अफसरों की मौजूदगी पर बवाल







