देर रात सड़क पर उतरे SP स्वर्ण प्रभात, खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान
बीती देर रात एसपी स्वर्ण प्रभात मोतिहारी की सड़कों पर उतरे. जहां उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

Motihari / Bihar(Report By- Pratik Singh): पूर्वी चंपारण जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात देर रात स्वयं सड़क पर उतरे. उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
इस दौरान एसपी ने छतौनी, नगर तथा बंजरिया थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती, डायल 112 की सक्रियता और थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क पर गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच भी कराई.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि गश्ती में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वहीं देर रात तक चले इस अभियान से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा- ड्रग्स ओवरडोज से हुई मौत

मोतिहारी में करोड़ों के गांजा रैकेट पर पुलिस का बड़ा वार, लग्जरी कार से 22 पैकेट गांजा किया बरामद







