सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
आज सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन से संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है.

Celebs Reacts on Asha Bhosle Demise: बॉलीवुड जगत की लेजेंडी सिंगर आशा भोसले ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके साथ ही सुरों के एक पूरा युग हमेशा के लिए खामोश हो गया. उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में आज, रविवार (12 अप्रैल 2026) को दोपहर मुबंई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली.
उन्हें शनिवार (11 अप्रैल 2026) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की. वहीं सेलेब्स उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. उनके निधन से पूरे बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
इसकी खबर ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉ. प्रतीत समदानी ने एक न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए बताया कि आशा भोसले को कई तरह की मेडिकल समस्याएं थी, उनका निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर यानी कि उनके कई अंगों के फेल होने के कारण हुआ.
वहीं दुख की इस घड़ी में आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि जो लोग अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, वे कल, 13 अप्रैल (सोमवार) की सुबह 11 बजे उनके घर आ सकते हैं. अंतिम संस्कार कल ही शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.
20 भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने गाए
अपने करियर में आशा भोसले ने 20 से अधिक भाषाओं में करीब 12,000 से अधिक गाने गाए. 'इन आंखों की मस्ती', 'दम मारो दम', 'पिया तू अब तो आजा' और 'चुरा लिया है तुमने' गाने आज भी काफी लोकप्रिय हैं. बता दें, आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं. जब आशा भोसले मात्र 9 वर्ष की तभी उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके कारण परिवार को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर सिंगिंग शुरू कर दी थी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मध्य प्रदेश में हैं एक ऐसा गांव ...जहां गाली-गलौच करने पर तुरंत मिलती है सजा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू जारी







