Simri Bakhtiyarpur News: पारिवारिक विवाद में लाठी-डंडों से हमला, दो गंभीर रूप से घायल
पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब वह बुधवार को घर पहुंचे तो उनके चारों भाइयों ने पहले से घर में ताला लगा रखा था. इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई.

Simri Bakhtiyarpur News : सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पंचायत के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति का हाथ टूट गया.
घायलों की पहचान ढाव गांव निवासी शंकर शाह और अजय शाह के रूप में हुई है. पीड़ित पक्ष के अनुसार, वे आठ भाई-बहनों में चौथे स्थान पर हैं और गुजरात के सूरत में मजदूरी का कार्य करते हैं. उनका आरोप है कि करीब चार महीने पहले उनकी पत्नी घर से नगदी और जेवरात लेकर चली गई थी. कुछ दिनों पूर्व वह दोबारा घर आई और घर का सामान लेकर फिर चली गई.
पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब वह बुधवार को घर पहुंचे तो उनके चारों भाइयों ने पहले से घर में ताला लगा रखा था. इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई. बाद में मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन विवाद और बढ़ गया.
पीड़ित का कहना है कि पंचायत के दौरान दूसरे पक्ष के लोग 8 से 10 लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हमला कर दिया. इस मारपीट में शंकर शाह और अजय शाह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक का हाथ टूटने की बात भी सामने आई है. दोनों को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की सूचना सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद भी दूसरे पक्ष की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही हैं और अस्पताल तथा घर पहुंचकर भी डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है.
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
(सहरसा से इंद्रदेव की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

International Yoga Day : NTPC कहलगांव में 12 दिवसीय योग शिविर का समापन

मोतिहारी में 13 केंद्रों पर Re-NEET UG की परीक्षा, 6 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल







