सिमडेगा की बेटी शिवांगी ने बढ़ाया जिले का मान, JAC बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में बनी स्टेट टॉपर
झारखंड बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में राज्य भर में पहला स्थान हासिल करने वाली शिवांगी आगे ज्यूडीशियरी की पढ़ाई करना चाहती हैं. उनका सपना है कि वह गरीबों को हक दिलाने में सहायता करें.

Simdega/Jharkhand (Report By - Birendra Tiwari): खेल की नगरी सिमडेगा की बेटियां सिर्फ खेल में हीं नहीं अपितु पढ़ाई में भी शीर्ष पर हैं. ये साबित कर दिखाया है सिमडेगा के बानो एसएस प्लस 2 की छात्रा शिवांगी कुमारी ने. जैक मैट्रिक बोर्ड में शिवांगी ने 99.60 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बनकर जिले का मान बढ़ाई है.
बानो के एक साधारण परिवार की बेटी शिवांगी के पिता राम किशोर साहु साप्ताहिक बाजारों में दुकान लगाते हैं. अभावों के बीच पली बढ़ी शिवांगी अपनी लगन और मेहनत से आज स्टेट टॉपर बनी. शिवांगी ने बताया कि उसके स्कूल में हर दिन परीक्षा की तैयारी को लेकर स्पेशल क्लास चलाया जाता था. जिससे उसे पढ़ाई में काफी सहायता मिली. इसके अलावा स्कूल के शिक्षक कुलदीप सर से शिवांगी को पढ़ाई में भरपूर सहयोग मिला.
उसने बताया कि उसकी सेल्फ स्टडी काफी काम आई. जिससे आज वह सफलता हासिल कर सकी. उसने बताया कि शिक्षकों के अलावा उसके माता पिता ने भी पढ़ाई के प्रति काफी प्रोत्साहन व सहयोग किया. शिवांगी बताती हैं कि पढ़ाई के दौरान वह सोशल मीडिया आदि से दूर रही और मोबाइल का प्रयोग सिर्फ पढ़ाई में सहायता के लिए किया.
शिवांगी आगे लॉयर की पढ़ाई कर ज्यूडीशियरी सेक्टर में जाना चाहती है, और दबे कुचले गरीबों को न्याय दिलाने का सपना रखती हैं. उसने वर्तमान में मैट्रिक की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स से कहा कि सेल्फ स्टडी पर विशेष ध्यान दें. स्वाध्ययन की बदौलत ही सफलता मिलती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CM हेमंत सोरेन से प्रशासनिक एंव पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

चतरा में अमन साहू गैंग का खूंखार गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे ! लेवी वसूलते पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा







