गुप्त सूचना पर घेराबंदी, तलाशी में निकलीं 16 पुड़िया
नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से 8.360 ग्राम ब्राउन शुगर की 16 पुड़िया बरामद हुई हैं। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।


नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को कोनन्द गोबरबिगहा मोड़ के पास छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.360 ग्राम ब्राउन शुगर की 16 पुड़िया बरामद की गई।
गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की घेराबंदी
अस्थावां थानाध्यक्ष सत्यम कुमार चंद्रवंशी ने सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कोनन्द गोबर बिगहा मोड़ के पास घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान प्रदीप कुमार (25 वर्ष), पिता कारू यादव, निवासी जहांगीरपुर, थाना अस्थावां, जिला नालंदा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है। मामले में अस्थावां थाना कांड संख्या 256/26, दिनांक 16 अगस्त 2026 के तहत NDPS Act की धारा 8(c)/21(b) में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सत्यम कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
(नालंदा से संवादाता वीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार में बड़ा IPS फेरबदल! 18 अफसरों का ट्रांसफर, AK-47 मामले के बाद सीवान SP भी हटे

किताबों से फिर गुलजार हुआ नालंदा, 14 स्टॉल पर सजीं देश-दुनिया की नई और दुर्लभ किताबें







