YouTube पर वीडियो देखा और घर से भाग गए दो बच्चे!, 24 घंटे तक छिपने का था खतरनाक प्लान
हाल ही में साइबर क्राइम पर बनी वेब-सीरीज ‘प्रीतम और पेड्रो’ को लेकर काफी चर्चा हुई, जिसमें एक गेम के प्रभाव में मंत्री का बेटा घर से गायब हो जाता है।


Meerut News: हाल ही में साइबर क्राइम पर बनी वेब-सीरीज ‘प्रीतम और पेड्रो’ को लेकर काफी चर्चा हुई, जिसमें एक गेम के प्रभाव में मंत्री का बेटा घर से गायब हो जाता है। अब इससे मिलती-जुलती एक घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आई है, जहां YouTube पर गेमिंग वीडियो देखने के बाद 11 और 7 साल के दो बच्चे घर से निकल गए और 24 घंटे तक छिपे रहने की योजना बना ली।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि पुलिस ने करीब दो घंटे की तलाश के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
YouTube पर देखा वीडियो, फिर खुद करने लगे वैसा ही चैलेंज
रिपोर्ट के अनुसार, मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में दोनों बच्चों ने YouTube पर ‘Secret House’ से जुड़ा एक गेमिंग वीडियो देखा था।
वीडियो में दिखाए गए आइडिया से प्रभावित होकर बच्चों ने खुद भी ऐसा ही करने का फैसला किया। उनका प्लान था कि वे घर से निकलकर किसी खुफिया जगह पर अपना ठिकाना बनाएं और वहां करीब 24 घंटे तक छिपे रहें।
फार्महाउस के पास बनाई थी छिपने की जगह
दोनों बच्चों ने एक फार्महाउस के पास सुनसान इलाके को अपना अस्थायी ठिकाना बनाया था। योजना के मुताबिक वे वहां 24 घंटे तक छिपे रहने वाले थे।
इधर, बच्चों के अचानक घर से गायब होने के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।
2 घंटे की तलाश के बाद बच्चों को सुरक्षित बरामद किया
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, बच्चे किसी खतरनाक गेम को सीधे तौर पर नहीं खेल रहे थे, बल्कि YouTube पर देखे गए गेमिंग या चैलेंज वीडियो से प्रभावित होकर उसी तरह का टास्क अपने तरीके से दोहराने की कोशिश कर रहे थे।
बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखना क्यों जरूरी?
मेरठ की इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। छोटे बच्चे अक्सर वीडियो या ऑनलाइन कंटेंट को मनोरंजन के तौर पर देखते हैं, लेकिन कई बार वे उसमें दिखाए गए स्टंट, चैलेंज या टास्क को असल जिंदगी में दोहराने की कोशिश कर सकते हैं।
ऐसे में माता-पिता को यह समझना जरूरी है कि बच्चे सिर्फ कौन सा गेम खेल रहे हैं, बल्कि YouTube और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किस तरह का कंटेंट देख रहे हैं, इस पर भी ध्यान दें।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

साथ ड्यूटी करते-करते दिल दे बैठीं दो महिला कांस्टेबल, 30 अगस्त को करेंगी शादी

नीम करोली बाबा के साधारण कंबल में क्या छिपा था रहस्य?, जानिए भक्तों की आस्था और चमत्कार की अनकही कहानियां







