झाझा में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
झाझा में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दामोदर रावत, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और जमुई के प्रभारी मंत्री संजय सिंह भी मौजूद रहे।


जमुई: झाझा में रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर प्रतिमा का अनावरण किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत द्वारा की गई। वहीं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और जमुई के प्रभारी मंत्री संजय सिंह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
प्रतिमा अनावरण के दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के योगदान और उनके राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को याद किया गया।
(जमुई से विक्रम कुमार विक्रांत की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

15 अगस्त का कार्यक्रम देखने गई साढ़े 3 साल की बच्ची, लौटते वक्त गड्ढे में डूबी, घर में मचा कोहराम

अदाणी के निर्माणाधीन पावर प्लांट में पहली बार आजादी का जश्न, तिरंगे के रंग में सजा पूरा परिसर







