औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, 8 घायल...शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे धनबाद
शादी समारोह में शामिल होकर औरंगाबाद से धनबाद लौट रहे स्कॉर्पियो सवार 10 लोग भीषण सड़क हादसे की चपेट में आ गए है. जिसमें से 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य 8 लोगों की हालत गंभीर है.

Aurangabad (Bihar): औरंगाबाद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसकी चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. यह हादसा मुफस्सिल थाना इलाके के देव मोड़ के पास का है. जहां एक स्कॉर्पियो सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ गई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के वक्त स्कॉर्पियों में कुल 10 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियों में सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर झारखंड के धनबाद जिले वापस लौट रहे थे. तभी अचानक देव मोड़ के पास स्कॉर्पियो की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जबरदस्त भिडंत हुई. टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया. जबकि 8 अन्य लोग हादसे में घायल हो गए है.
इधर, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत को देखते हुए 4 लोगों को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वहां से रेफर कर दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और तीनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
रिपोर्ट- रुपेश
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

केजी बालिका उच्च विद्यालय की 34 छात्राओं को मिली साइकिल, डीसी ने कहा- ‘यह विकास का पहिया’

गंदे वीडियो के विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, मौत के बाद बेटे ने बताई ऐसी बात







