Ranchi News: रांची रेल मंडल के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने 3 दिनों के रिमांड पर लिया है. बता दें, हिमांशु शेखर पर 8.50 लाख रुपए के बिल के भुगतान को क्लियर करने के एवज में एक ठेकेदार से करीब 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है.
वहीं इस मामले में सीबीआई ने रांची रेल मंडल की सीनियर DCM शुचि सिंह से भी रात करीब 10 बजे तक पूछताछ की. बताया जा रहा है कि चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर ने सीनियर डीसीएम के नाम पर रिश्वत की मांग की थी. ऐसे में सीनियर डीसीएम शुचि सिंह भी सीबीआई के रडार पर आ सकती है.
आपको बता दें, 25 मार्च (बुधवार) को सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) की एक विशेष टीम ने अचानक रांची के हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधन ऑफिस (DRM Office) दबिश दी. और इस दौरान टीम ने रांची रेल मंडल के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया.
जानें पूरा मामला
दरअल, यह पूरा मामला एक ठेकेदार के बकाया भुगतान से जुड़ा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई को एक ठेकेदार ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने बताया कि उसका 8.50 लाख रुपए का बिल लंबे समय से लंबित है और इस बिल के भुगतान क्लियर करने के एवजह में चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर द्वारा 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है. वहीं इस शिकायत पर सीबीआई की एक टीम द्वारा मामले में जाल बिछाया गया और कार्रवाई के दऔरान आरोपी चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपए की पहली किस्त की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया गया.









