रांची में फिर शुरू होगा 'जन शिकायत समाधान', पुलिस और जनता के बीच बढ़ेगा संवाद
रांची SSP की बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर रणनीति बनी। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम फिर शुरू होगा, जिससे पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत होगा।

Ranchi: राजधानी में मौजूदा परिस्थितियों और कानून व्यवस्था को लेकर रांची SSP ने पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में जिले के तमाम SP, DSP और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान SSP ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ विधि व्यवस्था को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में खास तौर पर क्राइम कंट्रोल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की रणनीति पर चर्चा हुई। SSP ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में सक्रिय रहकर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करने का निर्देश दिया।
कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्ती
SSP ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विधि व्यवस्था में खलल डालने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी छोटी घटना को गंभीर रूप लेने से पहले उसका समाधान करने का निर्देश दिया गया।
सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर
बैठक में सोशल मीडिया को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। रांची पुलिस अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनवेरिफाइड पोस्ट, भड़काऊ कंटेंट और अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगी।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने या विधि व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिर शुरू होगा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम
बैठक में आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने के लिए जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को फिर से शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। इसके जरिए लोगों की शिकायतों को पुलिस स्तर पर सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
SSP ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता के साथ बेहतर संवाद बनाए रखें और लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस और आम लोगों के बीच भरोसा मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आधी रात को दो बाइकों पर 6 संदिग्ध, धनबाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कट्टा-गोली और चोरी की गाड़ी बरामद

कस्तूरबा विद्यालय में अचानक पहुंचे गिरिडीह DC, खाने की थाली से लेकर क्लासरूम तक की जांच







