लायंस क्लब रांची ग्लोबल की नई टीम ने संभाली कमान, अरुण भारतीया बने अध्यक्ष
लायंस क्लब रांची ग्लोबल की नई कार्यकारिणी ने पदभार संभाला। अरुण कुमार भारतीया अध्यक्ष, डॉ. खुशबू अग्रवाल सचिव और मोनिका गोयनका कोषाध्यक्ष बनीं। समारोह में कई पदाधिकारी शामिल हुए।

Ranchi: लायंस क्लब रांची ग्लोबल का चतुर्थ स्थापना समारोह शनिवार को बरियातू स्थित होटल रामाडा बाय विंधम में भव्य और गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई और नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण करते हुए समाजसेवा के कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प लिया।
समारोह का संचालन लायन पूनम आनंद ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला गवर्नर PMJF लायन शुभ्रा मजूमदार रहीं। स्थापना अधिकारी पूर्व जिला गवर्नर PMJF लायन कमल जैन, दीक्षा अधिकारी प्रथम उप जिला गवर्नर MJF लायन कंचन साहू और विशिष्ट अतिथि द्वितीय उप जिला गवर्नर PMJF लायन सुजीत कुमार मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व जिला गवर्नर PMJF लायन माधव लखोटिया, जनसंपर्क पदाधिकारी लायन धर्मेंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन राकेश चौधरी और प्रशासक लायन प्रमोद श्रीवास्तव भी समारोह में शामिल हुए।
अरुण भारतीया को मिली क्लब की कमान
नई कार्यकारिणी में लायन अरुण कुमार भारतीया को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं लायन डॉ. खुशबू अग्रवाल ने सचिव और लायन मोनिका गोयनका ने कोषाध्यक्ष का पद संभाला।
कार्यकारिणी में लायन अल्तमाश आलम और लायन संतोष अग्रवाल को उपाध्यक्ष, लायन आलोक सिंह को संयुक्त सचिव और लायन सुमित अग्रवाल को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण करते हुए क्लब के सेवा कार्यों को और प्रभावी तरीके से समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
‘सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी ही क्लब का उद्देश्य’
तत्काल पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज कुमार मिश्रा ने क्लब की पिछली गतिविधियों और सेवा कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम क्लब को और आगे ले जाएगी।
चार्टर अध्यक्ष लायन शैलेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब की स्थापना का मूल उद्देश्य समाजसेवा और सामाजिक दायित्व निभाना है। नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार भारतीया ने जरूरतमंद वर्ग तक सेवा कार्यों को और प्रभावी तरीके से पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
सचिव डॉ. खुशबू अग्रवाल ने बेहतर समन्वय के साथ काम करने की बात कही, जबकि कोषाध्यक्ष मोनिका गोयनका ने क्लब के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
झारखंड चेंबर और विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधि हुए शामिल
समारोह में लायंस क्लब रांची ग्लोबल के सदस्य शाहीन कौसर, राजीव चौधरी, तनुश्री पात्रा, रविंदर सिंह, तलविंदर कौर और कुणाल जालान समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
वहीं झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से परेश गट्टानी, विकास विजयवर्गीय, तुलसी पटेल, रोहित अग्रवाल और नवजोत अलंग ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रांची के विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारियों ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कस्तूरबा विद्यालय में अचानक पहुंचे गिरिडीह DC, खाने की थाली से लेकर क्लासरूम तक की जांच

'तबीयत बिगड़ी तो खुला खौफनाक राज!', 14 साल की नाबालिग का कराया गर्भपात, आंगन में दफनाया भ्रूण!', सिमडेगा में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला गिरफ्तार







