रांची पुलिस को मिला भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद.. बिरसा मुंडा हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
पहले हुई हत्या फिर दान पेटी से की गई पैसों की चोरी.. चोर मंदिर के पैसों से करना चाहते थे ऐश महंगे कपड़ों के साथ खरीदे गए कई सामान.. अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

Ranchi/Jharkhand: धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने तेजी से उद्भेदन कर लिया है।
रांची एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के सुरक्षाकर्मी बिरसा मुंडा की हत्या सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने चोरों को मृतक पहचानता था!
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसे थे। इसी दौरान गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या की गई पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में मुख्य आरोपी देव कुमार उर्फ रचित, के साथ विकास महली और आयुष कुमार दत्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 3 लाख 97 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि चोरी के पैसों से आरोपियों ने जमकर खरीदारी भी की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद आरोपी विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुए, ताकि किसी को उन पर शक न हो। रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया। देव कुमार उर्फ रचित का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिससे पुलिस अब उसके पुराने मामलों की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आईपीएच सभागार में कार्यक्रम का आयोजन, 10 मुखियाओं को किया गया सम्मानित

भागलपुर में एक छात्र की उसके दोस्त ने ही गोली मारकर की हत्या ! पुलिस हिरासत में 2 लोग







