रांची महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुलाई एक महत्वपूर्ण बैठक, संगठन की मजबूती पर हुई विशेष चर्चा
रांची कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिसमें संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर विस्तृत चर्चा की गई.

Ranchi News: राजधानी रांची स्थित कांग्रेस भवन में आज रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. यह बैठक महानगर अध्यक्ष कुमार राजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिसमें संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर अपने विचार रखें. इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें.
बैठक के दौरान कुमार राजा ने कहा कि नई कमेटी का गठन सोच-समझकर किया गया है. सभी लोगों से बातचीत करने के बाद ही उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में है, ऐसे में पार्टी की जिम्मेदारी है कि सरकार को आम लोगों के लिए और सुलभ बनाया जाए. खासकर उन लोगों तक पहुंच बनाई जाएगी, जो अपनी बात सीधे सरकार तक नहीं पहुंचा पाते. उन्होंने कहा कि जनता के लिए पार्टी के दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे. 
कुमार राजा ने रांची नगर निगम चुनाव के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस को 1,43,306 वोट मिले और पार्टी बहुत कम अंतर से हार गई. उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों की तुलना में यह प्रदर्शन बेहतर रहा है और इससे साफ है कि संगठन मजबूत हो रहा है. बैठक में चुनाव के दौरान विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मजबूती से मुकाबला करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया गया. नई कमेटी के सदस्यों के साथ पार्टी की विचारधारा और संगठन को लेकर भी चर्चा हुई.
मौके पर कुमार राजा ने विश्वास जताया कि नई टीम मिलकर पिछली कमियों को दूर करेगी और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाएगी. उन्होंने कहा कि रांची की जनता का विश्वास जीतना ही पार्टी का मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए लगातार काम किया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव शबाज़ अहमद जी एव महानगर के पदाधिकारी गण मौजूद थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Women Reservation Bill : सरकार ने संशोधन विधेयक का मसौदा जारी किया, लोकसभा सीटें बढ़ाकर 850 करने का लक्ष्य

सहरसा में 13 वर्षीय नाबालिग से दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर केस दर्ज, 1 पुलिस हिरासत में







