पूणिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर मिली बम से उड़ने की धमकी
पूणिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिली है. जिसके बाद सिविल कोर्ट में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कर दी गई है.

PURNIA (Bihar): पूणिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिली है. जिसके बाद सिविल कोर्ट में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कर दी गई है. एसपी स्वीटी सेहरावत एसडीपीओ के अलावा जिला व सत्र न्यायाधीश समेत सभी जज मौके पर पहुंच चुके हैं. मौके पर कोर्ट कर्मी भी पहुंचे हुए हैं.
सुरक्षा को देखते हुए आम पब्लिक और अधिवक्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया गया है. कोर्ट का कामकाज फिलहाल बाधित है. बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे हुए हैं और कोर्ट परिसर की जांच कर रहे हैं. अधिवक्ता के निधन के कारण कंडोलेंस के वजह से पहले से ही आज अधिवक्ताओं का कामकाज बाधित था. लेकिन इस बम के धमकी के वजह से भी कोर्ट परिसर में आवागमन रोक दिया गया है.
पूर्णिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने कहा कि दो माह पहले भी कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी भरा ईमेल आया था. इसके अलावा कई अन्य जिले के कोर्ट में भी इस तरह का धमकी आया था. आज फिर धमकी भरा मैसेज आया है. आखिर यह कौन लोग हैं. क्या यह फेक धमकी है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है.
उन्होंने कहा कि प्रशासन अब तक इस मामले में क्यों नहीं इसकी जांच कर पाई है. उन्होंने कहा कि इससे लोगों को भी परेशानी होती है. अधिवक्ताओं को भी परेशानी होती है. सब के अंदर भय का वातावरण है फिलहाल मामले में पुलिस प्रशासन जांच कर रही है. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन इसकी तह तक जाये और अपराधी को जल्द गिरफ्तार करें.
रिपोर्ट- गौरव गुप्ता
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गया में बालू लोडेड ट्रैक्टर को जब्त करने पहुंची पुलिस पर पथराव, 2 को पुलिस ने दबोचा

गिरिडीह में जमानत पर जेल से बाहर निकले व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बेटी की हत्या का था आरोप







