उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में महानगर और ग्रामीण BJP ने किया हेमंत सरकार का पुतला दहन
धनवार नगर पंचायत के गांधी चौक पर ग्रामीण जिला कमेटी ने पुतला दहन किया. इस दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ. इसके बाद वे धनवार बाजार से हेमंत सरकार का पुतला लिए निकले.

Giridih News: एक बार फिर झारखंड में प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है. रविवार को उत्पाद सिपाही का परीक्षा प्रश्न पेपर लीक होने से जहां युवाओं का आक्रोश भड़का है. वहीं भाजपा के नेता मामले में हेमंत सरकार पर जमकर भड़क रहे हैं. गिरिडीह में भाजपा के दोनों कमेटियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया.
जिले के धनवार नगर पंचायत के गांधी चौक पर ग्रामीण जिला कमेटी ने पुतला दहन किया. इस दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ. इसके बाद वे धनवार बाजार से हेमंत सरकार का पुतला लिए निकले. मौके पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने हेमंत सरकार को निकम्मी सरकार बताते हुए कहा कि जिस राज्य में हर प्रतियोगिता परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है. उस राज्य के युवाओं का भविष्य क्या होगा, इसकी चिंता निकम्मी सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन दादा को बिल्कुल नहीं है.
ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने पेपर लीक मामले को स्कैम बताते हुए कहा कि जब एक सरकार बने, जिसका कोई विजन नहीं हो. और युवाओं के सपने को जो सरकार नहीं बचा सके, ऐसे सरकार से विकास की क्या उम्मीद किया जाए. क्योंकि पहले ही उत्पाद सिपाही भर्ती एग्जाम में कई युवाओं का मौत सिर्फ फिजिकल एग्जाम के देने के क्रम में हो चुका है. और अब पेपर लीक हो रहा. ऐसे में भाजपा हेमंत सरकार से उच्च स्तरीय जांच का मांग करती है.
इधर देर शाम गिरिडीह शहर में भी भाजपा महानगर अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत में झंडा मैदान से हेमंत सरकार के खिलाफ जुलूस निकला. जिसमें हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. मौके पर महानगर अध्यक्ष रंजीत ने कहा कि जेएमएम हमेशा भाजपा को नैतिकता की दुहाई देती है, अब हेमंत सरकार की नैतिकता कहा गई. सीधे युवाओं के भविष्य को कुचल रही है.
महानगर अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में ही झंडा मैदान से जुलूस निकला, और पूरे शहर का भ्रमण किया. वहीं हेमंत सरकार के विरोध में नारे भी खूब लगे. जबकि टावर चौक पर हेमंत सरकार का पुतला दहन किया गया. इस दौरान सदानंद साह, विजय कसेरा, शंभू बरनवाल, अमित कुमार, अमीन तिवारी, मुकेश त्रिपाठी, रोशन कुमार, प्रदीप यादव, प्रियंका यादव, रजनीश बरनवाल के साथ संदीप डांगीच, विवेक गुप्ता, हरमिंदर सिंह बग्गा, मिथुन चंद्रवंशी, भाजपा नेत्री संजू देवी, उषा कुमारी, संतोष गुप्ता, संजीत सिंह पप्पू समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं शामिल हुए.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में ‘उड़ान एजुकेशनल एक्सपो’ का भव्य आयोजन, छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन और सम्मान

चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर झारखंड के पूर्व काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप







