राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रदान करेंगी वीरता पुरस्कार, दूसरे चरण में सम्मानित किए जाएंगे 52 जाबाज़
आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले 2026 के दूसरे रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वीरता पुरस्कार प्रदान करेंगी. जिसमें 52 वीर सैनिकों को कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र प्रदान किए जाएंगे.

New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में दूसरे चरण का वीरता पुरस्कार प्रदान करेंगी. शाम 5 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा रक्षा बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस कर्मियों को दिया जाएगा. रक्षा अलंकरण के इस दूसरे चरण में 52 सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा.

क्यों दिया जाता है वीरता पुरस्कार?
ये पुरस्कार जम्मू-कश्मीर और देश की पूर्वोत्तर सीमाओं में पुलिस कर्मियों द्वारा दिखाए गए असाधारण वीरता के प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं. यह पुरस्कार इस ओर भी इशारा करते हैं कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है. साथ ही हम अपने सैनिकों के अदम्य साहस का भी सम्मान करते हैं.
पहले चरण में दिए गए थे 51 गैलेंट्री अवार्ड
राष्ट्रपति द्वारा 8 जून 2026 को 51 वीरता पुरस्कार प्रदान किए थे. जिनमें 7 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र शामिल थे. गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्री प्रशांत नायर और शहीद लांस नायक मीनाक्षी सुंदरम ए को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









