Jharkhand (Dhanbad): झारखंड के धनबाद वासेपुर का भगौड़ा प्रिंस खान को आतंकवादी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बता दें, जिला पुलिस ने प्रिंस खान को आधिकारिक रुप से आतंकवादी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है इसे लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय को धनबाद पुलिस ने प्रस्ताव भी भेजा है. मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद उस प्रस्ताव को राज्य के गृह विभाग और केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास भेजा जाएगा.
प्रिंस खान पाकिस्तान की शरण में
दरअसल, पुलिस को खुफिया सूचना मिली है कि दुबई में सुरक्षा एजेंसियों के बढ़ते दबाव के बाद अब प्रिंस खान ने पाकिस्तान में शरण लिया है, वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में छिपा बैठा है. और पाकिस्तान की जमीन से वह भारत में आतंक फैलाने का साजिश रच रहा है धनबाद पुलिस ने आशंका जताई है कि आतंकी संगठनों की मदद से प्रिंस खान और उसके सहयोगी देश की सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकते हैं, प्रिंस खाना का UAE वीजा वर्ष 2005 के जून महीने में ही खत्म हो गया था.
भारतीय एजेंसियों का यूएई पुलिस पर बढ़ा दबाव
खुफिया जानकारी के अनुसार, प्रिंस खान वीजा के समाप्त होने के बाद दुबई में कई महीनों तक अलग-अलग जगहों पर पनाह लेता रहा. लेकिन जब भारत की एजेंसियों का दबाव बढ़ा और UAE पुलिस ने उसकी दुबई में खोजबीन शुरू की तो वह वहां से भागकर पाकिस्तान में शरण लेे पहुंच गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंगस्चर प्रिंस खान के साथ दुबई में छिपे गोपी खान, सैफ अब्बास नकवी, प्रिंस खान की पत्नी शगुफ्ता, गोपी खान की पत्नी और बच्चे भी अंडरग्राउंड हो गए हैं. बता दें, प्रिंस और गोपी दोनों के पासपोर्ट रद्द हो चुके हैं. जुलाई 2023 में प्रिंस के खिलाफ ब्ल्यू और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं.
देश की कई जांच एजेंसियों के निशाने पर
इधर, झारखंड के धनबाद में पुलिस लगातार प्रिंस खान के आर्थिक तंत्र पर करारा प्रहार कर रही है. पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान से सांठ गांठ रखने वालों के विरूद्ध धनबाद वासेपुर और अन्य कई क्षेत्रों में दर्जनों घरों में दबिश दे चुकी है. बता दें, भगौड़ा गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ अबतक करीब 125 आपराधिक केस दर्ज हैं. वह 24 नवंबर 2021 को अपने मामा गैंगस्टर फहीम खान के करीबी नन्हे की हत्या के दिन से ही धनबाद से फरार है. इससे जुड़े करीब 130 से अधिक लोग सलाखों के पीछे पहुंच चुके है. पुलिस के साथ ही ATS, NIA, CBI और CID जैसी कई एजेंसियां प्रिंस खान गिरोह पर शिकंजा कसने में जुटी है.








