मोतिहारी में “ऑन-ग्राउंड मोड” में पुलिस, एसपी स्वर्ण प्रभात ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात लगातार जिले के थानों का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे हैं. इसी क्रम आज उन्होंने नगर थाना और छतौनी थाना का विशेष निरीक्षण किया.

Motihari/Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतिहारी में इन दिनों पुलिस महकमा पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात लगातार थानों का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे हैं. इसी क्रम में उन्होंने नगर थाना और छतौनी थाना का विशेष निरीक्षण किया.
लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, रिकॉर्ड रूम, हाजत और मालखाना की बारीकी से जांच की. साथ ही लंबित कांडों, केस डायरी और अनुसंधान से जुड़े दस्तावेजों का भी गहन अवलोकन किया. जांच में पाया गया कि कई मामलों में अनुसंधान की रफ्तार धीमी है, जिस पर एसपी ने नाराजगी जताई.
2 आईओ का वेतन बंद, एक निलंबित
मौके पर केस जांच के दौरान एसपी ने नगर थाने के 2 आईओ का वेतन बंद किया जबकि एक आईओ को निलंबित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुसंधान में किसी भी तरह का कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं किया जाएगा. एसपी ने थाना अध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए और अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाए.
उन्होंने पारदर्शिता और तत्परता पर जोर देते हुए कहा कि आम जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है.इसके साथ ही गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए.
एसपी ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. लगातार हो रहे इन निरीक्षणों से साफ है कि मोतिहारी पुलिस कानून-व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है. अब देखना होगा कि इस सख्ती का असर जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था पर कितना पड़ता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP: 2 नकली किन्नरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, असली किन्नरों ने उतरवाये कपड़े...चप्पलों से की जमकर धुनाई

मध्यप्रदेश में लाइसेंसी शराब ठेकेदार से मारपीट ! सोशल मीडिया में VIDEO वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल







