नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में गांजा और ब्राउन शुगर बरामद
बोकारो पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गांजा और ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया है.

Naxatra News
Ranchi Desk : बोकारो पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गांजा और ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम सिजुआ तालाब के पास दो युवक बाइक खड़ा कर गांजा और ब्राउन शुगर का पुड़िया बनाकर बेच रहे हैं. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित कर पुलिस ने दोनों युवकों को बाइक समेत दबोच लिया गया है.
पकड़े गए आरोपियों के पास से 1.540 किलो गांजा, 10 पुड़िया ब्राउन शुगर और 850 रुपये नगद बरामद किए गए हैं. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे बारी कॉपरेटिव कॉलोनी के अनिरुद्ध साव उर्फ हित से गांजा खरीदते हैं. वहीं निशानदेही पर अनिरुद्ध साव के घर छापेमारी में 10.400 किलो गांजा, हुंडई वेन्यू कार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 7939 रुपये नगद समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih News: डुमरी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका

Bengaluru Triple Murder : लिव-इन रिलेशनशिप का घरवालों ने किया विरोध, बेटी ने पार्टनर के साथ मिलकर मां-बाप और बहन की कर दी हत्या







