Ranchi में 75 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने दो युवक को दबोचा
रांची में नशा के अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने 75 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को दबोचा है.

Ranchi News: राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में नशा के अवैध कारोबारियों और तस्करों के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इस बीच रांची में खरसीदाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलसि ने ब्राउन शुगर के साथ 2 युवक को धर दबोचा है.
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल में सवार होकर दोनों युवक प्रतिबंधित मादक पदार्थ ''ड्रग्स'' लेकर तुपुदाना की ओर से रिंग रोड होते हुए खरसीदाग की तरफ आ रहे थे. इस दौरान भुसुर चौक के पास पुलिस टीम द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. पुलिस टीम ने देखा कि सामने से काफी तेज गति में एक मोटसाइकिल आ रही है जिसमें दो युवक सवार थे. इस बीच जांच अभियान में शामिल पुलिस जवानों ने उन्हें रूकने का इशारा किया. लेकिन पुलिस को देखते ही वे मोटरसाइकल को घुमाकर तुन्जु की तरफ भागने लगे.
इसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों को खदेड़ा और गेल कंपनी के गोदाम के बाद दबोच लिया. जांच के दौरान उनके पास से ब्राउन शुगर की 75 पुड़िया, 2 मोबाइल फोन और 2200 रुपए नकदी और एक काले रंग का पल्सर बाइक बरामद किया. पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ के संबंध वैध कागजात की मांग करने पर वे कोई वैध कागजात भी प्रस्तुत नहीं कर सकें.
बरामद नकदी संबंध में उन्होंने बताया कि वह रुपए ब्राउन शुगर की बिक्री से प्राप्त रकम है, युवकों की पहचान मिपी सिंह मुंडा (32 वर्ष), पता- उकमा, पो-नवाहातु, थाना-कोटशीला, पुरुलिया (बंगाल) और गरूपदो सिंह मुण्डा (20 वर्ष) ग्राम-कुची, पो-कुरदा, थाना-बागमुण्डी, पुरुलिया (बंगाल) के रुप में हुई है.
रिपोर्ट- राजेश कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






