IPL क्रिकेट मैच में सट्टा की बुकिंग लेने वाले 6 बुकी को पुलिस ने दबोचा, मिली करोड़ों रुपए की बुकिंग
मध्यप्रदेश के कटनी में पुलिस ने क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस को करोड़ों रुपए रुपए की बुकिंग भी मिली है.

Katni (Madhya Pradesh): मध्यप्रदेश के कटनी मे इन दिनों आईपीएल का बड़ा टूर्नामेंट चल रहा है जिसके चलते क्रिकेट के सटोरिए भी सक्रिय हो गए है. जो क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा की बुकिंग ले रहे हैं. लेकिन इस बीच पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 सटोरियों को पकड़ा है जिनके पास से पुलिस को करोड़ों रुपए की बुकिंग मिली है.
इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि इन दिनों आईपीएल का बड़ा टूर्नामेंट चल रहा है और इस बीच क्रिकेट के सटोरिए काफी सक्रिय हो गए. इस संबंध में कुछ दिनों पहले पुलिस की टीम क्रिकेट में सट्टा लगाने वाले करीब 9 लोगों को गिरफ्तार किया था. जिनसे पूछताछ के क्रम पुलिस को लीड मिली कि कौन-कौन लोग इसकी बुकिंग लेते हैं. 
पूर्व में गिरफ्तार हुए सटोरियों से पूछताछ के क्रम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और अब पुलिस क्रिकेट की बुकिंग लेने वाले 6 सटोरिए को पुलिस ने दबोचा है. जांच के दौरान पुलिस को इनके पास से करोड़ों रुपए की बुकिंग मिली है साथ ही पुलिस ने इनके पासे से डायरी, लैपटॉप भी जब्त किया है. मामले में पुलिस कप्तान ने बताया कि वो इसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर देंगे. पकड़े गए सभी आरोपी माधवंगनगर इलाके के रहने वाले है ओर सभी को न्यायलय में पेश किया गया है. जिसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
रिपोर्ट- अशोक सोनी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Muzaffarpur: 'घूसखोर' थानेदार पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तारी के डर से हुए फरार

अररिया: आपसी विवाद में युवक का सर धड़ से अलग कर खड़ा रहा हत्यारा, भीड़ ने की बेरहमी से धुनाई






