Ranchi में धुर्वा विद्युत सबस्टेशन के गेट पर मिला PLFI लिखा पत्र, इलाके में दहशत का माहौल
राजधानी रांची के धुर्वा में पीएलएफआई का लिफाफा मिला है जिसमें एक कारतूस बंधा हुआ है. इलाके में PLFI के नाम पत्र मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है.

Ranchi News: राजधानी रांची के धुर्वा थाना इलाके में आज, गुरुवार (9 अप्रैल 2026) सुबह उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया. जब वहां एक संदिग्ध लिफाफा बरामद हुआ. जिसमें प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI का नाम लिखा हुआ है.
बता दें, यह पूरा मामला धुर्वा थाना इलाके स्थित विद्युत सब स्टेशन के गेट के पास का है. जहां प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के नाम का लिफाफा और उसमें कारतूस बंधा हुआ मिला है. वहीं इस मामले की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली उनमें भय का माहौल है.
इधर, इस मामले की सूचना पर मौके पर धुर्वा थाना और जगन्नाथपुर थाना पुलिस पहुंची. जो इस वक्त जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फटेज खंगालते हुए पूरे मामले में जांच कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म गैप में जा गिरा यात्री, भुवनेश्वर से जा रहा था धनबाद

अररिया: आपसी विवाद में युवक का सर धड़ से अलग कर खड़ा रहा हत्यारा, भीड़ ने की बेरहमी से धुनाई






