सरला बिरला विवि में प्लेसमेंट ड्राइव, मिल रहा नामी गिरामी कंपनियों में जॉब का मौका
प्लेसमेंट प्रक्रिया में इस साल कॉग्निजेंट, इनटेलीपाट, कोटक लाइफ इंश्योरेंस, कोडयंग समेत कई राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी शिरकत कर रही हैं.

Ranchi, Jharkhand: सरला बिरला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को एक बार फिर बेहतर पैकेज पर जॉब मिला है. हाल ही में वर्ष 2025 एवं 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए टीसीएस आयोजित कैंपस भर्ती प्रक्रिया में विवि के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया. विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस ड्राइव में अन्य कॉलेजों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों की भी सहभागिता रही. इसी क्रम में, फेरो अलॉय निर्माण एवं निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग्स लिमिटेड भी प्लेसमेंट ड्राइव में सम्मिलित हुआ.
विद्यार्थियों के पास इन कंपनियों में चयनित होने का मौका
प्लेसमेंट प्रक्रिया में इस साल कॉग्निजेंट, इनटेलीपाट, कोटक लाइफ इंश्योरेंस, कोडयंग समेत कई राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी शिरकत कर रही हैं. इसके पूर्व ईवाई, डेलोयट, आईडीबीआई बैंक, आईटीसी होटल्स लिमिटेड, जीई एयरोस्पेस, बर्जर पेंट्स, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्रा टेक सीमेंट लिमिटेड, इंडस टावर्स, बजाज फाइनेंस तथा इंफो एज जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी विवि के विद्यार्थी चयनित हो चुके हैं. इस वर्ष अब तक कुल 326 से अधिक विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक चयन विभिन्न कंपनियों में हो चुका है, जबकि कई कंपनियों के परिणाम अभी लंबित हैं.
आधुनिक औद्यौगिक वातावरण से परिचित हैं SBU के विद्यार्थी
सरला बिरला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में उन्हें केवल पुस्तकीय ज्ञान तक ही सीमित नहीं रखा गया, बल्कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, तकनीकी वर्कशॉप्स और इंडस्ट्री विजिट के माध्यम से आज के दौर के औद्योगिक वातावरण से भी परिचित कराया गया. इसी व्यावहारिक एवं ज्ञानपरक प्रशिक्षण का परिणाम रहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान पूरे आत्मविश्वास के साथ वे कंपनी के अधिकारियों के प्रश्नों का सटीक उत्तर दे सके.
विवि के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग के डीन हरिबाबू शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय निरंतर प्रयास करती है कि यहां के प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध हो सके.
एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगन्नाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में बड़ी संख्या में छात्रों के चयन पर हर्ष व्यक्त किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरिया के जंगल में मिला वयस्क हाथी का शव, ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका

"मेलोडी-मेलोनी" से गरमाई राजनीति, झारखंड कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला







