गिरिडीह में आयुष हत्याकांड और जेवर कारोबारियों पर बढ़ते हमले को लेकर लोगों ने धनवार थाने का किया घेराव
थाना का घेराव करने पहुंचे लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दो महीना होने के बाद भी पुलिस आयुष हत्याकांड के अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. और न ही उस मासूम के हत्या के कारणों का खुलासा कर पाई है.

Giridih (Jharkhand): गिरिडीह में दो महीने पहले हुए आयुष हत्याकांड और जेवर कारोबार पर बढ़ते हमले को लेकर लोगों ने आज, गुरुवार (9 अप्रैल 2026) को धनवार थाना का घेराव किया. मृतक आयुष के परिजनों और ग्रामीणों के साथ भारी संख्या में जेवर कारोबारी भी थाना का घेराव करने पहुंचे. 
इस दौरान उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दो महीना होने के बाद भी पुलिस आयुष हत्याकांड के अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. और न ही उस मासूम के हत्या के कारणों का खुलासा कर पाई है. उन्होंने जल्द से जल्द हत्याकांड के आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की. मौके पर धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया मौके पर उपस्थित रहें. इस दौरान विनय संथालिया के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 
लोगों ने थाना प्रभारी सतेंद्र पाल के खिलाफ जमकर नारे लगाए, उन्होंने थाना प्रभारी को निकम्मा तक बता दिया. ग्रामीणों और कारोबारियों के बढ़ते दबाव ने थाना प्रभारी को वार्ता पर बुलाने के लिए मजबूर किया. इस दौरान थाना प्रभारी सतेंद्र पाल ने लोगों को एक बार फिर आश्वासन देते हुए भरोसा दिलाया कि हर हाल में आयुष हत्याकांड का उद्भेदन होगा. वहीं मौके पर थाना प्रभारी ने जेवर कारोबारी को सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट पर रहने का सुझाव दिया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म गैप में जा गिरा यात्री, भुवनेश्वर से जा रहा था धनबाद

अररिया: आपसी विवाद में युवक का सर धड़ से अलग कर खड़ा रहा हत्यारा, भीड़ ने की बेरहमी से धुनाई






