झारखंड में पेट्रोल की किल्लत से जूझ रहे लोग ! जादूगोड़ा के 5 पेट्रोल पंप ड्राई घोषित
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम स्थित जादूगोड़ा और आस-पास के इलाकों से सामने आई है जहां करीब 5 पेट्रोल पंपों में पेट्रोल का मिलना बंद हो गया है.

Jadugoda / East Singhbhum (रिपोर्ट- विद्या शर्मा): अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग का असर भारत में अब भी नजर आ रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में LPG सिलंडेर को लेकर अब भी लोगों में मारामारी चल रही है इस बीच अब पेट्रोल-डीजल की किल्लत का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा है. ताजा खबर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम स्थित जादूगोड़ा और आस-पास के इलाकों से सामने आई है जहां करीब 5 पेट्रोल पंपों में पेट्रोल का मिलना बंद हो गया है.
जादूगोड़ा के 5 पेट्रोल पंपों को पेट्रोल के आभाव के कारण ड्राई घोषित कर दिया गया है और इन सभी पेट्रोल पंपों में पेट्रोल के नहीं होने का नोटिस चिपका दिया गया है. बता दें, यह हालत हिन्दुस्तान और इंडियन सहित अन्य कंपनियों के पेट्रोल पंपों में देखने को मिल रहा है, वहीं, पेट्रोल के नहीं मिलने की खबर जैसे ही लोगों को मिली आसपास के इलाकों में हाहाकार मच गया हैं.
इधर इस संबंध में पेट्रोल पंप के मालिक सज्जन खेमका ने कहा कि पहले जमशेदपुर के बर्मामाइंस डिपो से तेल की आपूर्ति होती थी अब बदलकर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का बोकारो व इंडियन पेटोलियम का रांची के खूंटी से आपूर्ति की जाती है. जहां से तेल की आपूर्ति ठप होने से जादूगोड़ा में पेट्रोल की किल्लत अचानक बढ़ गई है जिसके कारण लोग अब पेट्रोल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. जिसकी सुधि लेने वाला भी कोई नजर नहीं आ रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि 5 पेट्रोल पंपों का चक्कर काटने के बाद भी पेट्रोल नहीं मिला. काफी दिक्कतों का सामना हो रहा है. इसपर सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है. पेट्रोल पंपों में तेल की सुविधा हो जिससे लोगों को परेशानी ने झेलनी पड़े. एक अन्य ने कहा कि बच्चे को स्कूल छोड़ना है अपने ड्यूटी पर जाना है या कुछ काम से ही इधर-उधर जाना है तो ऐसे में कैसे होगा. कोई भी पैदल तो इतने कामों को नहीं कर सकता होता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चंदवा के सिंधु की पुलिस की बर्बरता के कारण चली गई थी जान, परिजन अब भी हैं न्याय की आस में

साहिबगंज के तीनपहाड़ सब्जी मंडी में लगी भीषण आग ! दर्जनों दुकान जलकर राख







