ढाका में आग का तांडव: दो मासूम समेत तीन की जिंदा जलकर मौत, होलसेल दुकान राख !
शुक्रवार देर रात ढाका प्रखंड अंतर्गत बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में भीषण आगलगी की चपेट में आकर 2 मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Sing): पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड अंतर्गत बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में शुक्रवार देर रात भीषण अगलगी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. गांव स्थित एक दो मंजिला होलसेल जनरल स्टोर में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग इतनी भयावह थी कि पूरी इमारत धू-धू कर जलने लगी.

इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों समेत दुकान में काम करने वाले एक स्टाफ की जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक दुकान में रखा भारी मात्रा में किराना और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. वहीं प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा- ड्रग्स ओवरडोज से हुई मौत

मोतिहारी में करोड़ों के गांजा रैकेट पर पुलिस का बड़ा वार, लग्जरी कार से 22 पैकेट गांजा किया बरामद







