बेखौफ बदमाशों का तांडव ! पिस्टल की नोंक पर व्यक्ति को रोका; नकदी, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर भागे
सारे थाना इलाके में बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को पिस्टल के नोंक पर रोककर उससे लूटपाट की. जब व्यक्ति ने विरोध किया तो अपराधियों ने उसपर चाकू से हमला किया.

Nalanda / Bihar (Report By- Virendra Kumar): नालंदा जिले में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. मामला जिले के के सारे थाना क्षेत्र का है जहां बुधवार देर रात नोनिया पुल के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.
जानकारी के अनुसार, बेखौफ बदमाशों ने एक मोबाइल दुकानदार को पिस्टल की नोंक पर पहले रोका और उसके बाद उनसे हजारों रुपए नकदी, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूटा. इतना ही इसका विरोध करने पर अपराधियों ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया और जिसके बाद वहां से वे भाग खड़े हुए.
घायल व्यक्ति की पहचान बड़ेपुर गांव निवासी सुधीर कुमार, पिता-ब्रह्मदेव यादव के रूप में हुई है, जो बेनार में मोबाइल दुकान चलाते हैं. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया.

वहीं, इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए पीड़ित सुधीर कुमार ने बताया कि वे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. तभी नोनिया पुल के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. एक अपराधी बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा, जबकि दो बदमाशों ने पिस्टल तानकर उनसे करीब 80 हजार रुपये नकदी, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिए. विरोध करने पर बदमाशों ने उनपर चाकू मारा और उन्हें घायल कर दिया. जिसके बाद वे बरबीघा की ओर फरार हो गए.
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही सारे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मामले में थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
पुलिस को शक है कि वारदात से पहले अपराधियों ने पीड़ित की रेकी की थी, क्योंकि एक दिन पहले भी कुछ संदिग्ध बाइक सवारों ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी. फिलहाल पुलिस जल्द मामले के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद

समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या ! जांच में जुटि पुलिस







