मोतिहारी में खिलाड़ियों के सपनों पर ‘K खेल मैदान पर मेले की तैयारी से नाराज़ खिलाड़ी
बिहार क्रिकेट टीम के कप्तान साकिबूल गनी ने भी अपने शुरुआती दिनों में इसी मैदान पर अभ्यास कर पहचान बनाई थी. आज भी यहां दर्जनों युवा खिलाड़ी सुबह-शाम मेहनत कर अपने भविष्य को संवारने में जुटे रहते हैं.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतिहारी शहर में खेल और खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. सदर अस्पताल के समीप स्थित जिला स्कूल मैदान, जहां हर दिन सैकड़ों बच्चे क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेलों की प्रैक्टिस करते हैं, वहां अब डिज्नीलैंड और प्रदर्शनी लगाने की तैयारी शुरू हो गई है.
यह वही मैदान है, जहां से कई खिलाड़ियों ने अपने सपनों की उड़ान भरी. बिहार क्रिकेट टीम के कप्तान साकिबूल गनी ने भी अपने शुरुआती दिनों में इसी मैदान पर अभ्यास कर पहचान बनाई थी. आज भी यहां दर्जनों युवा खिलाड़ी सुबह-शाम मेहनत कर अपने भविष्य को संवारने में जुटे रहते हैं.
इसी परिसर में बिहार सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी कराया गया है, जहां बैडमिंटन और कबड्डी जैसे खेलों की प्रैक्टिस होती है. साथ ही जिला स्कूल और सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी संचालित होती है.
लेकिन अब मैदान में डिज्नीलैंड और प्रदर्शनी लगने से करीब दो महीने तक खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित रहने की आशंका है. स्थानीय खिलाड़ियों और अभिभावकों का आरोप है कि मोतिहारी नगर निगम ने बच्चों के खेल और खिलाड़ियों के भविष्य की अनदेखी करते हुए मैदान को व्यावसायिक आयोजन के लिए सौंप दिया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सदर अस्पताल रोड पर पहले से ही भारी ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है. ऐसे में प्रदर्शनी और मेले के आयोजन से हालात और खराब हो सकते हैं. फिलहाल इस फैसले को लेकर खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि मनोरंजन के लिए शहर में दूसरी जगहों का चयन किया जा सकता था, लेकिन खेल मैदान को बंद करना बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या ! जांच में जुटि पुलिस

नालंदा में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा- ड्रग्स ओवरडोज से हुई मौत







