रांची में अब क्राइम पर कसेगा शिकंजा!, निशाना साधने और तुरंत एक्शन के लिए पुलिस के जवानों को दी गई स्पेशल ट्रेनिंग
रांची में पुलिसकर्मियों की काम करने की क्षमता और मुस्तैदी को और बेहतर बनाने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Ranchi: रांची में पुलिसकर्मियों की काम करने की क्षमता और मुस्तैदी को और बेहतर बनाने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को बरियातू स्थित JAP-1 ग्राउंड में राँची पुलिस के अफसरों और जवानों को छोटे हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग का अभ्यास कराया गया।
थाना प्रभारियों और टाइगर मोबाइल ने लिया हिस्सा
रांची SSP के निर्देश पर आयोजित इस ट्रेनिंग सेशन में 'टाइगर मोबाइल' के सभी पुलिस अफसरों और जवानों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही राँची जिले के अलग-अलग थानों के थाना प्रभारी और संबंधित पुलिस अधिकारी भी इस प्रैक्टिस में शामिल हुए। इस दौरान सभी को हथियार चलाने और सही निशाना लगाने के पैंतरे सिखाए गए।
इमरजेंसी हालात से निपटने की तैयारी
ट्रेनिंग के दौरान जवानों को हथियारों के सुरक्षित इस्तेमाल, स्टैंडर्ड नियमों का पालन करने और किसी भी इमरजेंसी स्थिति में तुरंत और सटीक जवाब देने की प्रैक्टिस कराई गई। इसका मुख्य मकसद पुलिस बल के अनुशासन, आत्मविश्वास और फील्ड में काम करने की तत्परता को बढ़ाना है।
लगातार जारी रहेगा जवानों का अभ्यास
पुलिस अफसरों का कहना है कि इस तरह के रेगुलर अभ्यास से जवानों की काम करने की क्षमता बढ़ती है। रांची पुलिस अपने अफसरों और जवानों के स्किल डेवलपमेंट पर खास ध्यान दे रही है, ताकि शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस बल पूरी तरह से असरदार साबित हो सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






