अब गर्मी में Ranchi Police रहेगी Cool... सभी पुलिस कर्मियों को मिलेगी कूलिंग जैकेट, ट्रायल शुरू
झारखंड सरकार द्वारा रांची के ट्रैफिक कर्मियों को धूप और हीट स्ट्रोक से बचाने के उद्देश्य से 'कूलिंग जैकेट' के रूप में खास पहल उपलब्ध की जा रही है.

Ranchi, Jharkhand: भीषण गर्मी से जहां शहर में लोगों को घरों के भीतर भी राहत नहीं मिल रही. वहीं यह इमेजिन करने से भी परे वाली बात है कि पुलिस कर्मी किस तरह भरी दोपहरी में सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं. इसी गर्मी से राहत देने की खातिर झारखंड सरकार द्वारा ट्रैफिक पुलिस को 'कूलिंग जैकेट' उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
इस कूलिंग जैकेट के दोनों ओर नीचे की तरफ छोटे-छोटे पंखे लगे हैं, जो शरीर को ठंडा रखने का काम करते हैं. फिलहाल रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों में पांच जैकेट वितरित किए गए हैं.
कूलिंग जैकेट मतलब शरीर ठंडा रखनेवाला जैकेट ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को कितना राहत दे पाएगा इसे लेकर फिलहाल ट्रायल शुरू हो चुका है. अल्बर्ट एक्का चौक पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों को कूलिंग जैकेट प्रोवाइड किया जाना इस पहल का पहला ट्रायल बताया जा रहा है. इस ट्रायल का उद्देश्य है यह देखना कि ट्रैफिक पुलिस को कितना आरामदायक महसूस हो पाता है.
वहीं इसके साथ ही कूलिंग जैकेट को एक बार फुल चार्ज करने के बाद ये 8 घंटे तक असरदायक रहता है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही सभी ट्रैफिक कर्मियों को ये जैकेट प्रोवाइड कराई जाएंगी.
रांची का तापमान करीब 40 डिग्री के आस पास पहुंच गया है. सुबह से ही उमस भरी गर्मी से आम जन भी बेहाल है तो वही ट्रैफिक कर्मियों का हाल भी बुरा है. जिसे देखते हुए कूलिंग जैकेट का ट्रायल रांची ट्रैफिक के द्वारा शुरू किया जाना सराहनीय पहल मानी जा रही है.
बताया जा रहा है कि ट्रैफिक में ड्यूटी करते समय जवानों को थकान, हीट स्ट्रोक आदि से बचाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है. इससे पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता पर चिलचिलाती धूप का बुरा प्रभाव न पड़ सके.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: रोजगार मेला में 132 अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

रांची में खोरठा भाषा पर पहला राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, संरक्षण और डिजिटलीकरण पर जोर







