18 वर्ष की मासूम अदिति का 19 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस से उठा भरोसा... भगवान के आसरे परिवार
रांची पुलिस ने मासूम अदिति को ढूंढने के लिए जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की थी. जिसके बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं ढूंढ सकी है.

Ranchi, Jharkhand: रांची में आए दिन बच्चा चोरी या बच्चों के लापता होने की खबर सुर्खियों में बनी रहती है. फरवरी माह में रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए अंश और अंशिका को ढूंढने में भी पुलिस को दो हफ्ते का समय लग गया था. गनीमत रही कि दोनों बच्चे सकुशल बरामद कर लिए गए. लेकिन हिंदपिढ़ी से लापता हुई 18 महीने की मासूम अदिति का पुलिस 19 दिन बीत जाने के बाद भी पता नहीं लगा सकी.
पथराई आखें अब भी मासूम के इंतजार में
मासूम अदिति के घर में उसकी मां और पूरा परिवार 19 दिन बीत जाने के बाद भी इस आस में बैठा हुआ है कि कहीं से पुलिस बच्ची का पता लगा ले. कोई तो खबर आ जाए कि अदिति मिल चुकी है. अदिती की मां अंकिता पांडे बताती हैं कि बीते दो-तीन दिनों से पुलिस की ओर से कोई खबर भी नहीं आ रही जिसमें वे सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए बुला रहे हों.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
बच्ची की मां ने कहा कि शुरुआत में तीन-चार दिन पुलिस ने नाले में ढूंढने का कहकर बर्बाद कर दिए. उनका यह भी अनुमान है कि जिसने भी बच्ची को अगवा किया है वह अभी तक किसी और राज्य लाकर चला गया होगा. पुलिस पर सुस्ती और लापरवाही का यह बड़ा आरोप है. जबकि जनता आश्वस्त हो चुकी थी कि जिस तरह पुलिस ने कई हथकंडे लगाकर अंश और अंशिका को 13 दिन बाद भी सकुशल बरामद कर लिया था, उसी तरह अदिति का भी पता लगा लेगी. इस प्रकार की घटनाएं न हों इसके लिए तो पुलिस को अभी मेहनत करने की आवश्यकता है, लेकिन कम से कम पुलिसिया तंत्र तो इतना मजबूत होना चाहिए जिससे जनता इस तरह की बच्चों के साथ अनहोनी न हो इसे लेकर निश्चिंत रहें.
परिवार को बजरंग बली का सहारा
बच्ची के नाना और पूरा परिवार अब बच्ची की सकुशल और जल्द बरामदगी को लेकर पवन पुत्र हनुमान से प्रार्थना कर रहा है. उनका कहना है कि जिस प्रकार माता सीता का पता भी हनुमान जी ने ही लगाया था, उसी प्रकार हमारी बच्ची अदिति भी उन्हीं के आशीर्वाद से हमारे पास वापस लौट आएगी.

धुर्वा की दो बच्चे तीसरे दिन बरामद
बताते चलें कि धुर्वा के उसी जगन्नाथपुर इलाके से दो बच्चे तीन दिन से लापता थे, जहां से अंश और अंशिका के लापता होने की घटना सामने आई थी. लापता बच्चों में 10 साल की बच्ची और 6 साल का उसका भाई - दोनों लापता था. जिन्हें पुनदाग से बरामद कर लिया गया है. जानकारी मिली है कि दोनों बच्चे घर में माता-पिता की डांट-मार से परेशान होकर भाग गए थे.

अब देखना होगा कि पुलिस के अदिति के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा के बाद बच्ची का कुछ पता लगा पाती है या नहीं, और कितना समय लगता है कुछ जानकारी प्राप्त करने में!
(सत्यव्रत किरण की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता: 15 लाख के जेवर के साथ चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया शातिर चोर

गुमला में मवेशी को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी कार, युवक की इलाज के दौरान मौत







