नव नियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से रांची यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
रांची यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने रूटा अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार की अगुवई में नव नियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से शिष्टाचार भेंट की.

Ranchi News: रांची यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार की अगुवई में रूटा (रांची यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन) के प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान रुटा अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने फूलों का गुच्छा देकर कुलपति का स्वागत किया. जबकि रुटा की सचिव डॉ शशिकांता टोप्पो ने विमिंस कॉलेज की शिक्षिकाओं की ओर से कुलपति को शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया.
इस अवसर पर रुटा के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार, उपाध्यक्ष डॉ आनन्द कुमार ठाकुर, महासचिव डॉ. सीमा प्रसाद, रामलखन सिंह यादव कॉलेज शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. स्मिता लिंडा टोप्पो, एस. एस. मेमोरियल शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रणजीत चौधरी, मारवाड़ी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष लेफ्टीनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो समेत रांची यूनिवर्सिटी के लगभग 25 शिक्षक मौजूद थे . मौके पर जुटान के संयोजक डॉ. कंजीव लोचन ने सभी का परिचय कुलपति महोदया को प्रस्तुत किया.
मौके पर डॉ. नीलू सिंह ने कुलपति को अपनी हाल में छपी पुस्तक भेंट की. शिक्षकों ने कुलपति को आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिये चलने वाली उनकी हर मुहिम में वे साथ रहेंगे. कुलपति सत्र नियमित करने और शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के काम को प्राथमिकता के स्तर पर संपन्न करने के काम को मिशन मोड पर सबको साथ देने का निवेदन किया. इस अवसर पर डॉ. राहुल कुमार, डॉ. राजीव रजक, रोनाल्ड पंकज खलखो, संतोष रजक इत्यादि अन्य सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नगर विकास मंत्री के विस क्षेत्र में गिरिडीह नगर निगम का दावा ! 305 चापानलों का दो महीने में हुआ मरम्मत

गढ़वा में विधायक पर मानहानि और धमकी का आरोप, FIR दर्ज कराने के लिए पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दिया आवेदन







