मोतिहारी में NEET UG–2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 13 केंद्रों पर 6336 अभ्यर्थी हुए शामिल
रविवार का दिन NEET UG के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण रहा. मोतिहारी के 13 परीक्षा केंद्रों में 6336 अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्ण ढंग से संचालित परीक्षा में हिस्सा लिया.

Motihari, Bihar: मोतिहारी में आज NEET UG–2026 परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो रही है. जिले के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई. प्रशासन की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं.
इस वर्ष जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6336 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक ही निर्धारित था, जिसके बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया.
परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी सौरभ जोरावल औऱ पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिले के कोई परीक्षा केंद्र का भ्रमण किया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है डीएम -एसपी ने बताया कि जिले के सभी 13 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए है , ताकि किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि को रोका जा सके. प्रत्येक कक्ष में घड़ी, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी.
जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार सभी केंद्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके.
Report By - Pratik Singh
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सीवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर

NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त !!







