Nalanda News : नंगे बदन घर में बैठे प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल, टीसी के बदले ले रहे रिश्वत
Nalanda News : नालंदा के एक प्रधानाध्यापक पर TC (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) के नाम पर रिश्वत (सुविधा शुल्क) लेने का आरोप लगा है. इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें व्यक्ति नंगे बदन बैठा दिखाई दे रहा है.

Nalanda News : नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय रजक पर ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) और अन्य शैक्षणिक कार्यों के नाम पर छात्रों एवं अभिभावकों से पैसे लेने का आरोप लगाया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि वीडियो करीब 10 दिन पुराना है. वायरल क्लिप में एक व्यक्ति घर पर बैठकर टीसी से संबंधित कार्य करते दिखाई दे रहा है. वीडियो में पैसे के लेन-देन को लेकर बातचीत भी सुनाई दे रही है, जिसमें 100, 200 और 500 रुपये तक की रकम का जिक्र किया गया है. बातचीत के आधार पर टीसी और प्रैक्टिकल से जुड़े कार्यों के बदले राशि मांगने के आरोप लगाए जा रहे हैं.
हालांकि, इस मामले में जब प्रधानाध्यापक अजय रजक से पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति को खुद मानने से इनकार कर दिया. साथ ही टीसी के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली के आरोपों को भी खारिज कर दिया.
वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
फिलहाल यह मामला जांच का विषय है और शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक कार्रवाई या जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
(नालंदा से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Bharat Tiwari Encounter : धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री, जल्द पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

"दोनों हाथों से राइफल चलाता हूं..." : मोतिहारी के युवक ने पुलिस को दी खुली चुनौती, वायरल वीडियो से हड़कंप







