Re-NEET से पहले फिर हुई NTA से गड़बड़ी, नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का एग्जाम सेंटर
नागपुर के मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र का NEET की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र UAE के अबू धाबी दे दिया जाता है. NTA कहता है कि...

Re-NEET 2026 : NEET-UG की परीक्षा दोबारा 21 जून को सुरक्षित ढंग से कराई जाने की बात की जा रही है. जिसके पहले एक बार फिर NTA से हुई गड़बड़ी ने सवाल खड़े कर दिए हैं. नागपुर के एक परीक्षार्थी का एग्जाम सेंटर उसके एडमिट कार्ड में यूएई के अबू धाबी में दिखाया गया है. जबकि स्टुडेंट के अनुसार उसने अपना परीक्षा केंद्र अपने शहर नागपुर को ही चुना था. छात्र का नाम अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब है, जो इस गड़बड़ी के बाद से काफी परेशान बताया जा रहा है.
छात्र के परिजन उसे परीक्षा देने के लिए राजी करने में जुटे हुए हैं. वहीं उन्होंने बताया कि 14 जून को ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाने के बावजूद उनका प्रवेश पत्र 19 जून को डाउनलोड हुआ और उसमें ऐसी दिक्कत दिखाई दी. जानकारी के अनुसार उन्होंने नागपुर के आसपास के जिलों को ही विकल्प के तौर पर चुना था, ऐसे में देश के बाहर सेंटर मिलना असंभव है और यह भारी गड़बड़ी को दिखाता है. बताया गया कि परिजनों ने NTA से संपर्क किया जिसके बाद उन्हें ई-मेल करने को कहा गया और यह जानकारी मिली कि उनको नया एडमिट कार्ड शनिवार तक भेज दिया जाएगा.
अब्दुल्ला के अभिभावक कहते हैं कि बच्चे का पासपोर्ट बना हुआ नहीं है अन्यथा वह अबू धाबी जाने के बारे में भी सोच सकते थे. लेकिन वहां भी इतनी जल्दी पहुंच पाना असंभव था. फिलहाल बच्चा परीक्षा नहीं देना चाह रहा और काफी परेशान बताया जा रहा है, जिसे परिजन समझाने का प्रयास कर रहे हैं.
एनटीए ने स्वीकार की गलती
एडमिट कार्ड में हुई गलती के बारे में पता चलने के बाद एनटीए ने अपनी गलती को स्वीकार किया और कहा यह समस्या तकनीकी खराबी के कारण हुई है. इसके अलावा, एनटीए ने छात्र के परिवार को आश्वाशन देते हुए यह भी कहा कि एडमिट कार्ड में जल्द से जल्द सुधार किया जाएगा और छात्र को परीक्षा केंद्र के साथ संशोधित एडमिट कार्ड भी दिया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पहाड़पुर में आदिवासी आस्था को नमन, President Droupadi Murmu और PM Narendra Modi ने विकास की नई इबारत लिखी

जबलपुर पहुंचेंगी राष्ट्रपति, योग दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल







