Jharkhand (Ranchi): केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की. नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात में राजमार्ग मंत्री को सांसद संजय सेठ ने रांची सहित झारखंड में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया.
जानकारी के अनुसार इस भेंट के दौरान सड़क अवसंरचना को और भी सुदृढ़ करने के विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई. झारखंड में बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा नई योजनाओं के माध्यम से परिवहन सुविधाओं को और सशक्त बनाने पर भी बातचीत हुई.






