मोतिहारी में जावा शोरूम का सांसद राधा मोहन सिंह ने किया उद्घाटन, कहा- बिहार में उद्योगों के लिए बेहतर माहौल
दोपहिया वाहन कंपनी जावा के शोरूम का सांसद राधा मोहन सिंह और शोरूम के संचालक पूर्व कर्नल संजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए शोरूम का उद्घाटन किया.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंद्रहिया में दोपहिया वाहन कंपनी जावा के भव्य शोरूम का सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने उद्घाटन किया. मौके पर सांसद राधा मोहन सिंह और शोरूम के संचालक पूर्व कर्नल संजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए शोरूम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यवसायी और बाइक प्रेमी मौजूद रहे.
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद उद्योग और व्यवसाय के क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है. उन्होंने कहा कि अब राज्य में भयमुक्त वातावरण में छोटे से लेकर बड़े उद्यमी तक अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में भी अपराध नियंत्रण की दिशा में काम हुआ, लेकिन वर्तमान समय में अपराधियों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है.

सांसद ने कहा कि पहले बिहार को लेकर जो धारणा थी कि यहां उद्योगपति निवेश करने से बचते हैं, वह अब बदल रही है. बड़े उद्योगपतियों के साथ-साथ छोटे कारोबारी भी अब निवेश बढ़ाने और नए व्यवसाय शुरू करने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि चंद्रहिया में जावा शोरूम का उद्घाटन इसी सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है.
वहीं शोरूम संचालक पूर्व कर्नल संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जावा भारत की प्रतिष्ठित बाइक ब्रांड है, जिसे महिंद्रा & महिंद्रा संचालित कर रही है. उन्होंने कहा कि शोरूम में जावा, बीएसए और अन्य आधुनिक बाइकों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है. कंपनी ने बाइकों के इंजन, माइलेज और कंफर्ट में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मुख्यमंत्री Hemant Soren ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्व. दुर्गा सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी ने BJP को पछाड़ा, 4 दिनों में 9.3 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स, जानें कौन है इसके संस्थापक







