शादी से पहले मातम: तिलक में हर्ष फायरिंग ने ली दूल्हे की जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आने वाले कुुछ ही दिनों में घर से बारात निकलने वाली थी लेकिन इससे पहले ही मौत ने दुल्हे को अपने आगोश में ले लिया. वहीं इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है.

Nalanda / Bihar (Report By- Virendra Kumar): नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावां गांव से एक बेहद दर्दनाक और दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. जानकारी के अनुसार, एक युवक को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद के बेटे छोटू कुमार (21 वर्ष) के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि छोटू कुमार दिल्ली में मजदूरी करता था और करीब 10 दिन पहले ही अपनी शादी के सिलसिले में गांव लौटा था. 20 अप्रैल को उसका तिलक आने वाला था और 27 अप्रैल को बारात जानी थी. लेकिन उससे पहले ही मौत ने उसे अपने आगोश में ले लिया.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई, जब छोटू अपने दोस्त मंटू कुमार के घर अमावां गांव में तिलक समारोह में शामिल होने गया हुआ था. चारों तरफ नाच-गाने और जश्न का माहौल था. इसी दौरान छोटू छत पर चला गया. कुछ ही देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई. इस बीच जब लोग ऊपर छत पहुंचे तो, उन्होंने देखा कि छोटू कुमार खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है. जिसके बाद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने जांच में किया बड़ा खुलासा
वहीं, पुलिस ने जांच में एक बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, बिंद थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की मौत उसके खुद के ही देसी कट्टे से गोली चलने के कारण हुई है. बताया जा रहा है कि हथियार से Miss Fire (गलती से फायरिंग) हुआ, और गोली सीधे उसके पेट में जा लगी.
पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि मृतक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह हथियार रखने व लूटपाट के कई मामलों में जेल भी जा चुका था. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है. वहीं, घटनास्थल से लोग फरार बताए जा रहे हैं मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हालांकि इन सबके बीच सबसे दर्दनाक खबर तो यह है कि जिस घर में कुछ ही दिन बाद शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

समस्तीपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा सरफिरा युवक, पत्नी के ससुराल न जाने से था नाराज

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 किलो का गांजा बरामद







