मोतिहारी : जेल में बंद अपराधी ने रची थी हत्या की साजिश, 5 लाख की सुपारी पर निकले शूटर गिरफ्तार
गवाही से पहले मौत की साजिश नाकाम, हत्याकांड के गवाह को मारने की थी तैयारी; पिस्टल और कारतूस के साथ दो दबोचे गए

Motihari, Bihar : न्याय की राह रोकने के लिए रची गई एक खौफनाक साजिश को मोतिहारी पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया. वर्ष 2016 के चर्चित हत्याकांड के एक अहम गवाह की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी और शूटर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने पूरे खेल को बिगाड़ दिया.
गुप्त सूचना पर गठित विशेष टीम ने डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के पहल चौक के समीप छापेमारी कर दो अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि पकड़ीदयाल थाना कांड संख्या 65/2016 के गवाह माधोलाल सहनी की हत्या के लिए जेल में बंद अपराधी राणा सिंह ने 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी.
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान डुमरियाघाट निवासी नीरज तिवारी और संग्रामपुर के भवानीपुर निवासी कुंदन ठाकुर उर्फ अवनीश ठाकुर के रूप में हुई है. इनके पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
पुलिस के अनुसार, हत्या की इस साजिश में जेल के भीतर से अपराध का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था. मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद अपराध जगत में हड़कंप मच गया है.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में हत्या की आशंका

आरा में मेघदूत इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख







