Motihari: नेपाल बॉर्डर से चल रहा था नकली नोटों का खेल! STF और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इंटरनेशनल तस्कर को दबोचा
भारत-नेपाल-बांग्लादेश कनेक्शन की जांच तेज कर दी गई है. मिलिट्री इंटेलिजेंस और STF की संयुक्त कार्रवाई में हरैया थाना में दर्ज कांड संख्या 23/26 का मुख्य वांटेड पुलिस की पकड़ में आ गया है.

Motihari, Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर जाली नोट के अंतरराष्ट्रीय कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. मिलिट्री इंटेलिजेंस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात तस्कर दया शंकर तिवारी उर्फ सुशील तिवारी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी हरैया थाना कांड संख्या 23/26 में मुख्य वांटेड था.
जाली नोट छापने के कारोबार में था सक्रिय
गिरफ्तार तस्कर की पहचान सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरवा निवासी दया तिवारी उर्फ सुशील तिवारी, पिता महेंद्र तिवारी के रूप में हुई है. जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी भारत, नेपाल और बांग्लादेश में जाली नोट छापने और उसके नेटवर्क के जरिए कारोबार चलाने में सक्रिय था.
बड़े खुलासे की है संभावना
सूत्रों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से सीमावर्ती इलाकों में फेक करेंसी सिंडिकेट संचालित कर रहा था. एजेंसियों को उसकी तलाश काफी समय से थी. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ जारी है और कई बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है.
आरोपी का आपराधिक इतिहास
दया तिवारी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ मेजरगंज थाना कांड संख्या 85/23 और मेजरगंज थाना कांड संख्या 301/22 समेत कई मामले दर्ज हैं. STF अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायरों की तलाश में जुट गई है.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री ने विपक्ष पर बोला हमला, सड़क पर नमाज को लेकर भी दिया बड़ा बयान

प्रेमी संग भागने के लिए दे दी मुर्गे की बलि, घर में फैला दिया खून.. फिर हो गई फरार







