Motihari: जिले में फिर जहरीली शराब कांड पसार रही पांव, तुरकौलिया में एक की संदिग्ध मौत
मोतिहारी में करीब दर्जन लोगों की जान जाने के तकरीबन एक सप्ताह बाद फिर से जहरीली शराब के कारण ही एक शख्स के मौत की खबर सामने आ रही है.

Bihar (Motihari): मोतिहारी से एक बार फिर जहरीली शराब से एक शख्स के मौत की खबर सामने आ रही है. एक बार फिर जहरीली शराब की दस्तक की आशंका जताई जा रही है. तुरकौलिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर टिकैता गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.
मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसने शराब का सेवन किया था, जिसके बाद आज सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक बनारसी शाह को शराब भोला शाह द्वारा दी गई थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के घर से शराब भी बरामद की है.
गौरतलब है कि यह वही इलाका है, जहां एक सप्ताह पहले कथित जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग बीमार पड़े थे.
हालांकि, इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात का कहना है कि मामला संदिग्ध है और जांच जारी है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राजगीर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मलमास मेले के आखिरी शाही स्नान में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

सहरसा में सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, LED TV समेत कई सामान ले उड़े चोर







