Motihari: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, प्रेम विवाह के बाद युवती को अपनाने से परिवार का इनकार.. बवाल
शादी के बाद युवक ने युवती को अपने घर भेज दिया, लेकिन जब युवती ससुराल पहुंची तो परिजनों ने उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया. इससे आक्रोशित युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया.

Motihari/Bihar (Report By - Pratik Singh): पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र के गोनाही गांव में प्रेम विवाह को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के उकना गांव की रहने वाली एक युवती का गोनाही गांव निवासी छोटे लाल सहनी के पुत्र लड्डू कुमार के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था.
दोनों के बीच यह संबंध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुआ और समय के साथ गहरा होता चला गया. हाल ही में दोनों ने शहर में चुपके से शादी कर ली.
शादी के बाद युवक ने युवती को अपने घर भेज दिया, लेकिन जब युवती ससुराल पहुंची तो परिजनों ने उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया. इससे आक्रोशित युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया.
युवती ने बताया कि उसकी लड़के के साथ बातचीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी. दो सालों से दोनों प्रेम संबंध में थे, इस बीच एक बार भी लड़के ने शादी को लेकर इच्छा जाहिर नहीं की. फिर जब लड़की की शादी कहीं और तय हो गई, तो उसके प्रेमी, जो सूरत में रहता है, उसने यह कहकर लड़की को अपने पास बुलाया कि अगर वो कहीं और शादी कर लेती है तो वह आत्महत्या कर लेगा. प्रेमिका का कहना है कि वह डर गई और परिवार की मर्जी के खिलाफ सूरत उससे मिलने गई, जहां दोनों ने आपसी सहमति से मंदिर में विवाह कर लिया. शादी के बाद लड़के ने प्रेमिका (अब पत्नी) को अपने घर जाने को कहा, लेकिन उसके वहां (ससुराल) पहुंचने के बाद ससुराल वालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया.
घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है. फिलहाल मामले में किसी तरह की आधिकारिक पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन विवाद को लेकर स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों का तांडव: किराना व्यवसायी को गोली मार लाखों की लूट

मोतिहारी में हाई वोल्टेज ड्रामा, भैसुर को जेल जाने से बचाने के लिए टावर पर चढ़ी महिला







