झारखंड में सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
15 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना. मौसम विभाग ने 50 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की.

झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है और इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में मौसम सुहावना हो गया है। बीते दिनों हुई बारिश ने लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में कल शाम के समय अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत महसूस की।
हालांकि बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलजमाव की समस्या भी देखने को मिली। रांची के कई निचले क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई जगहों पर नालों की गंदगी बारिश के पानी के साथ सड़कों पर फैल गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार 15 जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 जून तक कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। मानसून के सक्रिय होने से खेती-किसानी से जुड़े लोगों में भी उत्साह बढ़ा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 के लिए मोराबादी मैदान तैयार, कृषि मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा







