बदमाशों ने उड़ाये थे AC की खेप, बाढ़ पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा, 1 को दबोचा
बाढ़ में पुलिस ने AC लूटकांड मामले में कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है साथ ही सभी 4 एसी भी बरामद कर लिया है.

Mokama / Bihar (Report By- Ravi Shankar Sharma): 4 AC लूटकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 4 एसी सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज अहले सुबह करीब 3 बजे के आसपास एक पिकअप वाहन चालक रंजीत कुमार के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि हाथीदह बाइपास से वह पटना से लखीसराय ले जा रहा था लेकिन इस दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा 4 एसी गायब कर दिया गया है. इस मामले की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी.
जिसके बाद एसडीपीओ रामकृष्ण के निर्देश पर थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया और टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की. ब्लाइंड केस होने के बाबजूद पुलिस की टीम ने इस संबंध में कुछ नशेड़ियों से पूछताछ की. इस दौरान एक ने इस घटना में अपनी सांलिप्तता स्वीकार कर ली. जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के क्रम उसकी निशानदेही पर लूटे गए वोल्टास की 4 AC जब्त किया.
गिरफ्तार बदमाश की पहचान हाथीदह थाना के धरमपुर दरियापुर निवासी इशू कुमार, पिता जितेंद्र पासवान के रूप में की गई है. बता दें, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मात्र 12 घंटे में बड़ा खुलासा किया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीण और लोग एसडीपीओ रामकृष्ण और थानाध्यक्ष रंजन कुमार की तारीफ कर रहे हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट

Ranchi Breaking: नाले में मिला 18 महीने की लापता अदिती का शव! हादसा या साजिश.. जांच में जुटी पुलिस







