गिरिडीह में बच्ची के साथ नाबालिग किशोर ने किया दुराचार, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह में नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग के साथ उसके गांव के 14 वर्षीय नाबालिग किशोर ने इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया है.

Giridih (Jharkhand): गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके से शुक्रवार की शाम नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है. बच्ची के साथ उसके गांव के 14 वर्षीय नाबालिग किशोर ने घटना को अंजाम दिया है. मामले की जानकारी बगोदर थाना पुलिस को भी मिली है.
फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि 14 साल के नाबालिग किशोर पर आरोप क्या है. लेकिन बच्ची के साथ दुराचार की घटना हुई है, और परिजनों ने थाना में आवेदन भी दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद एसडीपीओ धनंजय राम केस की निगरानी कर रहे है.
फिलहाल नाबालिग से पुलिस पूछताछ कर रही है. नाबालिग भी पीड़ित बच्ची के गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है. दुराचार की घटना गुरूवार रात का बताया जा रहा है. लेकिन पुलिस के सामने शुकवार की शाम को मामला सामने आया. इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी थाना पहुंचकर कर एसडीपीओ धनंजय राम से मिलकर सारी बातों को बताया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/ अशोक यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दक्षिणी छोटानगपुर प्रमंडल स्तरीय मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन में शामिल हुए CM हेमंत

Giridih: शादी से मोबाइल चोरी करने वाला युवक धराया, पिटाई के बाद लोगों ने किया पुलिस के हवाले







