Ranchi में ईंट भट्ठा कारोबारी से उग्रवादी संगठन ने मांगी 10 लाख की रंगदारी, FIR दर्ज
राजधानी रांची के ओरमांझी में एक ईंट भट्ठा कारोबारी से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी मांगने वाले ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है.

Ranchi News: राजधानी रांची में उग्रवादी संगठन TSPC के नाम पर ईंट भट्ठा कारोबारी से 10 लाख रंगदारी मांगी गई है. और रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. बता दें, यह पूरा मामला राजधानी के ओरमांझी थाना इलाके का है. जहां ईंट भट्ठा कारोबारी विजय साहू से रंगदारी मांगी गई है.
धमकी मिलने के बाद कारोबारी विजय साहू ने ओरमांझी थाना पहुंचकर मामले में FIR दर्ज कराई है. उन्होंने थाने में दर्ज एफआईआर में बताया है कि उग्रवादी संगठन TSPC के नाम पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है. और रंगदारी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई के लिए तैयार रहने की धमकी दी गई है.
इधर, इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद ओरमांझी थाना पुलिस जांच में जुट गई है. मामले में थानेदार शशि भूषण चौधरी ने बताया कि यह पूरा मामला 2 दिन पहले का है जिसमें उग्रवादी संगठन TSPC के नाम रंगदारी की मांग की गई है मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार के नए सीएम देवघर दौरे पर, बाबा धाम में टेका मत्था, की विधिवत पूजा-अर्चना

जावेद अख्तर को चुना गया भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष







